हिंदू संस्कृति में रंगोली का महत्व क्यों है?

Deepak Kumar Saini - B.E. Civil - Vastu & Geopathy Expert 

घर के सामने रंगोली बनना पारंपरिक और प्राचीन काल से चली आई प्रथा है।

कई घरों में रंगोली रोज बनाई जाती है और कुछ घरों में त्योहारों पर बनाई जाती हैं।

हमारे अधिकतर घरों के सामने की रंगोली को बनाना बहुत ही पवित्र माना जाता है।

रंगोली शब्द 2 शब्दों से बना है - 'रंग' यानि कलर और 'होली' यानि उत्सव, तो रंगोली का मतलब हुआ रंगों का कलात्मक उत्सव।

रंगोली को घर में बनाने से देखने वाले के मन में प्रसन्नता का भाव उत्पन्न होता है।

रंगोली देखने वाले के मस्तिष्क में एक स्पंदन का निर्माण करती है जिससे आने वाले को निश्चिंत, आरामदायक और आनंद का अनुभव होता है।

हमारी हिंदू संस्कृति में रंगोली बनाने का महत्व इसलिए ही है क्योंकि रंगोली बनाने से हमारा अनकहा प्रेम भाव दूसरों के प्रति प्रकट होता है।

पूजा में फूल ज़रूरी क्यों होते हैं?