पूजा में फूल ज़रूरी क्यों होते हैं?

Deepak Kumar Saini - B.E. Civil - Vastu & Geopathy Expert 

अनादि काल से पूजा में फूल का उपयोग हिंदू संस्कृति में किया जाता रहा है। आइए जानते हैं इसके पीछे का क्या महत्व है?

हिंदू संस्कृति में फूलों को अर्पण करना पूजा का एक महत्वपूर्ण अंग माना जाता है।

भगवान श्री कृष्ण जी ने भी श्रीमदभगवतगीता में बताया है कि सच्चे भाव से अर्पण किए गए फूलों से ही ईश्वर प्रसन्न होते हैं।

धार्मिक शास्त्रों की मान्यताओं के अनुसार भगवान को फूल चढ़ाने पर आरोग्य, धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

फूलों की वजह से ही वातावरण सुगंधित, प्रसन्न, प्रफुल्लित, निर्मल और ताज़ा रहता है इसलिए पूजा में फूल चढ़ाए जाते हैं।

पूजा के शब्द में 'पू' शब्द 'पुष्प' का द्योतक है और 'जा' शब्द 'जाप' का द्योतक है, इसलिए ही पूजा में पुष्पों का उपयोग किया जाता है।

पूजा करते समय भगवान को ताज़ा फूल अर्पण करने से मन में भक्ति भाव जागता है।

फूलों का उपयोग सनातनी है क्योंकि हरेक भगवान का अपना एक पसंदीदा फूल है जिसे उन्हें चढ़ाने से ईश्वर मोहित हो जाते हैं।

इंदिरा एकादशी वाले दिन क्या करें?