शमशान से आने के बाद नहाना क्यों चाहिए?
हमें कभी न कभी किसी न किसी के अंतिम संस्कार में जाना ही पड़ता है यह अपने कर्तव्य का एक महत्वपूर्ण भाग है।
हमारी संस्कृति में शमशान से आना अशुभ माना जाता है तथा इसलिए ही शुद्धिकरण के लिए नहाना बहुत ज़रूरी होता है।
किसी भी मनुष्य की मृत्यु के पश्चात उसके शरीर का अपघटन, विघटन तथा सेल्स का संक्रमण होना शुरू हो जाता है।
मनुष्य की मृत्यु के बाद शरीर के भीतर के सभी अंग धीरे-धीरे काम करना बंद कर देते हैं जिससे मृत शरीर में से नकारात्मक उर्जाएँ बाहर निकलने लगती हैं।
मृत्यु के बाद मनुष्य के शरीर पर वातावरण के सभी सूक्ष्म जंतुओं का असर दिखने लगता है और शरीर का सड़ना भी शुरू हो जाता है।
जब मृत शरीर सड़ने लगता है तो इसका असर उसके आसपास के लोगों पर भी हो सकता है।
शमशान में रोजाना न जाने कितने शव आते हैं किस की मृत्यु कैसे हुई तथा किस रोग के द्वारा हुई इसका पता नहीं होता है।
इसलिए ही मृत व्यक्ति के घर से अथवा शमशान से आने के बाद स्नान करना बहुत ही ज़रूरी होता है।
अजा एकादशी वाले दिन क्या करना चाहिए?
Learn more