सुबह उठकर अपनी हथेलियाँ क्यों देखनी चाहिए?

Deepak Kumar Saini B.E. (Civil) Vastu & Geopathy Expert

अपने संस्कारों में बचपन से हमें सिखाया जाता है कि सवेरे उठते ही पहले अपनी हथेलियों को देखकर प्रार्थना करनी चाहिए।

सुबह अपनी हथेलियों को देखकर प्रार्थना करने से अपने में समर्पण की भावना जागती है तथा आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

उठते ही सर्वप्रथम अपनी हथेलियों को देखकर करें ये प्रार्थना -

कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती I करमूले तू गोविन्दः प्रभाते कर दर्शनम I I

इसका अर्थ है कि हाथ के अग्रभाग में लक्ष्मी का निवास होता है, मध्य भाग में सरस्वती व मूल भाग में कृष्ण भगवान का वास होता है।

उठते ही यह श्लोक बोलते समय हाथों को देखना चाहिए क्योंकि यह काफी अर्थपूर्ण विधान है।

यह श्लोक बोलने से मन में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन का भाव जागता है।

इस श्लोक के द्वारा लक्ष्मी - धन, सरस्वती - ज्ञान व कृष्ण - भगवान को याद करते हैं जिनके बिना हमारा जीवन अधूरा है।

सुबह-सुबह अपनी हथेलियों को देखकर यह श्लोक बोलने से इन तीनों की ही प्राप्ति केवल अपने हाथों से ही हो सकेगी।

गायत्री मंत्र का जाप करने से क्या फायदे होते हैं?