घर में पूजाघर क्यों बनाना चाहिए?
हमारे पूर्वजों ने शुरू से यह परंपरा रखी है कि घर में एक छोटा सा पूजाघर या प्रार्थना कक्ष अवश्य होना चाहिए।
अगर घर में पूजाघर या प्रार्थना कक्ष हो तो उसका अपना अलग ही महत्व बन जाता है।
अधिकतर भारतीय घरों में पूजाघर या प्रार्थना कक्ष व स्थान होता ही है।
जीवन की भाग-दौड़ में मानसिक तनाव में मानसिक शांति की आवश्यकता होती है।
भगवान के सामने जलने वाले दीपक से निर्माण होने वाले ऊर्जा कवच और जंतु विरहित वातावरण का सकारात्मक परिणाम अपने मन और शरीर पर होता है।
हमारे मन में पवित्र व सकारात्मक विचार पूजा कक्ष में उत्पन्न होने वाले स्पंदन के असर से ही होते हैं।
जब जीवन में बहुत हताश हो जाते हैं तो पूजा कक्ष में बैठने से हमें मानसिक शांति, उत्साह और ऊर्जा का अनुभव होता है।
हमारे पूर्वजों ने जो प्रथा और परंपरा बनाई है उसके पीछे का कारण यही है ताकि हमारे मन में हमेशा भगवान के प्रति समर्पण के भाव का निर्माण होते रहे।
भोजन करते समय टीवी क्यों न देखें?
Learn more