घर में तुलसी जी का पौधा क्यों रखना चाहिए?
Deepak Kumar Saini B.E. (Civil) Vastu & Geopathy Expert
वैदिक काल से तुलसी जी का महत्व बताया गया है। सही मायनों में देखा जाए तो मनुष्यों के लिए तुलसी को संजीवनी या जीवन-दायिनी माना गया है।
आधुनिक संशोधनों में पाया गया है कि तुलसी ऑक्सीजन के साथ ओजोन भी छोड़ती है जो पर्यावरणीय संतुलन में बहुत बड़ी भूमिका निभाती है।
तुलसी के पौधे के हर भाग जैसे पत्ता, तना, फूल व जड़ में औषधीय गुण पाए जाते हैं।
नियमित रूप से तुलसी के पत्तों का सेवन करने से हमारे शरीर में प्रतिकार शक्ति बढ़ाती है और रोग प्रतिरोधक का काम करती है।
भारत में तुलसी का पौधा हर घर में इसलिए लगाया जाता है क्योंकि यह पौधा आस-पास के वातावरण को शोध रखता है।
घर में तुलसी के पौधे की सुगंध से साँप, मच्छर और अन्य रेंगने वाले जीव आते नहीं है।
रिसर्च में सिद्ध हुआ है कि तुलसी जी के उपयोग से कैंसर जैसी बीमारी को भी रोका जा सकता है।
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार तुलसी जी के पौधे को घर में इसलिए भी रखना चाहिए क्योंकि यह भगवान विष्णु जी को बहुत ही प्रिय है।
पीपल के पेड़ की पूजा क्यों की जाती है?
Learn more