दशहरा 2023: जानिये दशहरा क्यों मनाया जाता है ?

Deepak Kumar Saini - B.E. (Civil) - Vastu & Geopathy Expert

दशहरा का शाब्दिक अर्थ होता है 'दस दिनों की लड़ाई इस दिन भगवन श्री राम ने दस सिरों वाले रावण का वध किया था।

यह त्यौहार विभिन्न देशों में अलग-अलग नामों से जाने जाते है जैसे की विजयदशमी, आयुधपूजा, दुर्गा पूजा, शरद पूर्णिमा और महानवमी।

इस दिन रावण के पुतले जलाए जाते हैं और दशहरा त्‍त्यौहार बुराई पर अच्‍छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

इस साल दशहरा 24 अक्‍टूबर मंगलवार को मनाया जाएगा इस दिन बहुत जगह पर रावण के पुतले जलाए जाएँगे।

माना जाता हैं भगवान राम ने 9 दिन तक माँ दुर्गा की उपासना की और दसवें दिन रावण का वध किया इसलिए दशहरा को विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है।

रावण के दुष्ट कर्मों पर श्रीराम की अच्‍छाइयों की विजय हुई इसलिए इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के त्यौहार के रूप में भी मनाते हैं।

नवरात्रि के बाद कलश का क्या करना चाहिए?