घर का भोजन सर्वश्रेष्ठ क्यों होता है?

Deepak Kumar Saini - B.E. (Civil) - Vastu & Geopathy Expert

आजकल के ज़माने में होटल में खाने की संख्या बहुत बढ़ गई है कुछ शौक के नाम पर और कुछ मज़बूरी के नाम पर।

ऐसा भी माना जाता है कि मनुष्य जिस प्रकार के भोजन का सेवन करता है उसी प्रकार की संतान उसे प्राप्त होती है।

बाहर के भोजन का सेवन रोज़ाना नहीं करना चाहिए ये बातें आपने कई बार सुनी होगी किंतु इसके पीछे क्या कारण हैं चलिए आज हम आपको बताते हैं।

बाहर के भोजन में बनाने वाले की मज़बूरी और मालिक का लालच या व्यावसायिक लाभ की भावना मिली होती है।

बाहर के भोजन में साफ-सफाई व शुद्धता का ध्यान भी बहुत ही कम पैमाने पर रखा जाता है।

घर के भोजन में घर के लोगों का, माँ, बहन व पत्नी का प्रेम मिला होता है तथा साफ-सफाई और शुद्धता का भी बहुत ध्यान रखा जाता है।

विज्ञान के अनुसार ऐसा तो आज तक सिद्ध नहीं हो पाया है कि घर का भोजन सर्वश्रेष्ठ क्यों है।

हमारे शास्त्रों के अनुसार बहुत पहले से यह सिद्ध हो चुका है कि घर के भोजन में प्रेम मिला होता है उसकी वजह से ही घर का भोजन सर्वश्रष्ठ होता है।

दशहरा 2023: जानिए दशहरा क्यों मनाया जाता है?