अहोई अष्टमी का व्रत क्यों किया जाता है?
Deepak Kumar Saini - B.E. (Civil) - Vastu & Geopathy Expert
अहोई अष्टमी का व्रत कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन किया जाता है।
2023 में अहोई अष्टमी का व्रत 5 नवंबर 2023 रविवार के दिन है।
अहोई का व्रत पुत्रवती महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह व्रत हर माँ अपने पुत्र के लिए करती है।
माताएँ अहोई अष्टमी के व्रत में दिन भर उपवास रखती हैं और सायंकाल तारे दिखाई देने के समय होई माता का पूजन करके अपने व्रत पूर्ण करती हैं।
अहोई अष्टमी के दिन हर माँ अपने पुत्र की लंबी आयु और सुखमय जीवन के लिए अहोई माता से कामना करती है।
करवा चौथ में जिस करवे का उपयोग किया जाता है उसी करवे का इस्तेमाल अहोई व्रत में करना चाहिए।
हिंदू मान्यताओं के अनुसार अहोई व्रत का पंचांग दीवाली से पहले कभी नहीं हटाना चाहिए।
भगवान श्री कृष्ण को लगाए जाने वाले 56 भोगों के नाम
Learn more