Deepak Kumar Saini - B.E. (Civil) - Vastu & Geopathy Expert
भाई दूज का त्यौहार क्यों मानते हैं?
ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 2023 में भाई दूज का त्यौहार 15 नवंबर बुधवार के दिन है।
हिंदू पंचांग के मुताबिक भाई दूज का त्यौहार कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को मनाया जाता है।
भ्रातृ द्वितीय (भाई दूज) कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को मनाया जाने वाला हिन्दू धर्म का पर्व है।
भाई दूज दीपावली के दो दिन बाद आने वाला ऐसा पर्व है जो भाई के प्रति बहन के स्नेह को अभिव्यक्त करता है एवं बहनें अपने भाई की खुशहाली के लिए कामना करती हैं।
कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को पूर्व काल में यमुना ने यमराज को अपने घर पर सत्कारपूर्वक भोजन कराया था।
इस दिन नारकी जीवों को यातना से छुटकारा मिला था और वह तृप्त व पाप-मुक्त होकर सब बंधनों से छुटकारा पाकर अपनी इच्छा के अनुसार सन्तोषपूर्वक रहने लगे थे।
नारकी जीवों ने मिलकर एक महान उत्सव मनाया जो तीनों लोकों में प्रचलित हुआ था तथा जो आज वर्तमान में भी प्रचलित है।
जब यमुना ने यम को अपने घर पर भोजन कराया था तो उस दिन से लेकर आज तक हरेक भाई-बहन इस दिन को भाई दूज के त्यौहार के रूप में मनाते हैं।