चातुर्मास में पृथ्वी का कार्यभार कौन सँभालते हैं?

Deepak Kumar Saini -  Vastu, Geopathy Coach & Expert

दोस्तों क्या आप जानते है कि 4 महीनों के लिए जब भगवान विष्णु जी निद्रा में चले जाते हैं तो संसार कौन संभालता है?

निद्रा में चले जाने के बाद

देवशयनी एकादशी के 4 दिन बाद गुरु पूर्णिमा आती है तो 4 दिन के लिए पृथ्वी का कार्यभार गुरुदेव जी संभालते हैं।

गुरु पूर्णिमा

गुरु पूर्णिमा के अगले दिन से सावन लग जाता है तो 1 महीना के लिए पृथ्वी का कार्यभार भगवान शिव जी संभालते हैं।

श्रावण का महीना 

सावन महीने के खत्म होने के बाद भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष मे कृष्ण जन्माष्टमी आती है जिसमे पृथ्वी का कार्यभार भगवान श्री कृष्ण जी संभालते हैं।

कृष्ण जन्माष्टमी

भाद्रपद महीने  के शुक्ल पक्ष में गणेश चतुर्थी आती है जिसमे पृथ्वी को 10 दिन के लिए भगवान श्री गणेश जी संभालते  हैं।

गणेश चतुर्थी 

गणेश चतुर्थी के बाद 15 दिन के लिए श्राद्ध लगता है जिसमे पृथ्वी का कार्यभार पितृदेव  गण संभालते  हैं।

श्राद्ध के दिन

श्राद्ध के बाद शरद नवरात्रि लग जाते हैं जिसमे 10 दिन के लिए इस संसार का कार्यभार देवी दुर्गा जी संभालती हैं।

शरद नवरात्रि 

शरद नवरात्रि के बाद दीवाली आती है जिसमे 10 दिन के लिए इस संसार का कार्यभार देवी लक्ष्मी जी संभालती हैं।

दीवाली

हिंदू मान्यताओं के हिसाब से आखिरी के 10 दिन के लिए पृथ्वी को कुबेर जी संभालते हैं। 

कुबेर जी 

देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु जी निद्रा से बाहर  आते हैं जिसके बाद वे स्वयं पृथ्वी का कारोबार संभालते हैं।

भगवान विष्णु जी

सावन के महीने में कैसे चढ़ाएँ शिवलिंग पर