वेसक डे क्या है?

वेसक बौद्ध धर्म में आस्था रखने वालों का एक प्रमुख त्यौहार है।

वेसक डे बैसाख माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है।

वेसक एक उत्सव है जो विश्व भर के बौद्धों एवं अधिकांश हिंदुओं द्वारा मनाया जाता है।

यह उत्सव बुद्ध पूर्णिमा को मनाया जाता है जिस दिन गौतम बुद्ध का जन्म और महापरिनिर्वाण हुआ था तथा इसी दिन उन्हें बोधि की प्राप्ति भी हुई थी।

विभिन्न देशों के पंचांग के अनुसार वेसक डे (बुद्धा पूर्णिमा) को अलग अलग तारीखों के अनुसार मनाया जाता है।

हिन्दू धर्मावलंबियों के अनुसार बुद्ध विष्णु भगवान के नौवें अवतार हैं इसलिए हिंदुओं के लिए यह दिन बहुत पवित्र माना जाता है।

यह त्यौहार भारत, चीन, नेपाल, सिंगापुर, वियतनाम, थाइलैंड, जापान, कंबोडिया, मलेशिया, श्रीलंका, म्यांमार, इंडोनेशिया, पाकिस्तान तथा विश्व के कई देशों में मनाया जाता है।

वेसक डे (बुद्धा पूर्णिमा) के दिन बौद्ध अनुयायी घरों में दीपक जलाते हैं और फूलों से घरों को सजाते हैं तथा साथ ही भगवान बुद्धा की भी पूजा-अर्चना करते हैं।

खिड़कियों से जुड़ी ये वास्तु टिप्स अपनाएँ और सुख समृद्धि पाएँ