नवरात्रि के नौवें दिन पूजी जाने वाली सिद्धिदात्री माता कौन हैं?
माँ दुर्गाजी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं।
चैत्र और शरद नवरात्रि के आख़िरी दिन सिद्धिदात्री माता की ही पूजा की जाती है।
सिद्धिदात्री माता में सभी प्रकार की सिद्धियाँ बस्ती हैं।
सिद्धिदात्री माता की अनुकम्पा से ही भगवान शिव का आधा शरीर देवी का हुआ था।
माँ सिद्धिदात्री की चार भुजाओं में सुदर्शन चक्र, शंक, गदा तथा कमल का पुष्प सुशोभित है।
माँ सिद्धिदात्री की पूजा से अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व सिद्धियाँ प्राप्त होती है।
सिद्धिदात्री माता का वाहन सिंह है।
सिद्धिदात्री माता कमल के पुष्प पर भी आसीन होती हैं।
नवरात्रि के आठवें दिन पूजी जाने वाली महागौरी माता कौन हैं?
Learn more