नवरात्रि के पहले दिन पूजी जाने वाली शैलपुत्री माता कौन हैं?
शैलपुत्री देवी दुर्गा के नौ रूपों की पहली स्वरूप हैं।
पर्वतराज हिमालय के घर पुत्री रूप में उत्पन्न होने के कारण इनका नाम 'शैलपुत्री' पड़ा।
नवरात्रि-पूजन में प्रथम दिवस शैलपुत्री माता की पूजा की जाती है।
वृषभ-स्थिता शैलपुत्री माता के दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएँ हाथ में कमल-पुष्प सुशोभित है।
पूर्व जन्म में शैलपुत्री माता प्रजापति दक्ष की कन्या के रूप में उत्पन्न हुई थीं।
शैलपुत्री माता का नाम पूर्व जन्म में 'सती' था।
शैलपुत्री माता का विवाह पूर्व जन्म में भगवान शंकर जी से हुआ था।
नवदुर्गाओं में प्रथम शैलपुत्री दुर्गा का महत्व और शक्तियाँ अनंत हैं।
उगादी का त्यौहार क्या होता है?
Learn more