सूर्य देव को कैसे देना चाहिए जल

Depak Kumar Saini B.E. (Civil) Vastu & Geopathy Expert

हिंदू धर्म में सूर्य देव को जल अर्पित करने का विशेष महत्व है तथा सूर्योदय के समय कई लोग नियमित रूप से भगवान सूर्य को जल अर्पित करते हैं।

सूर्य देव

आज हम आपको बताएँगे कि भगवान सूर्य देव को सुबह-सुबह जल अर्पित करते समय क्या-क्या करना चाहिए?

जल कैसे अर्पित करें?

हिंदू धर्म के अनुसार नियमित रूप से सूर्य को जल अर्पित करने से कष्टों का निवारण होता है तथा साथ ही मन को शांति भी मिलती है।

कष्ट निवारण

सूर्य देव को प्रातः काल जल अर्पित करने से आप हमेशा ऊर्जा वान रहते हैं तथा मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होगा।

ऊर्जा वान

धर्म शास्त्रों के अनुसार सूर्योदय से एक घंटे के अंदर सूर्य देव को जल अर्पित करना शुभ होता है।

समय

प्राचीन मान्यताओं के अनुसार भगवान सूर्य को तांबे के लोटे में जल अर्पित करना बहुत ही ज्यादा शुभ होता है।

तांबे का लोटा

सूरज पूर्व दिशा से उदय होता है इसलिए सूर्य देव को जल देते समय मुँह हमेशा पूर्व दिशा की ओर रखें।

दिशा

सूर्य को अर्पित करने वाले जल में फूल, अक्षत ओर कुमकुम ज़रूर डालना चाहिए।

पानी में फूल डालें 

मान्यताओं के अनुसार जल अर्पित करते समय जल की गिरती हुई धार से सूर्य की किरणों को देखना शुभ होता है।

सूर्य की किरणें

भगवान सूर्य देवता को जल अर्पित करते समय सूर्य देव के मंत्र "ॐ सूर्याय नमः" का जाप ज़रूर करना चाहिए।

मंत्र

घर में कहाँ रखें मोरपंख?