वास्तु के मुताबिक घर में मोरपंखी के पौधे को कहाँ रखें?
Depak Kumar Saini B.E. (Civil) Vastu & Geopathy Expert
कई घरों में आपने आमतौर पर मोरपंखी का पौधा लगा हुआ ज़रूर देखा होगा।
शास्त्रों की मानें तो मोरपंखी के पौधे को भगवान नारायण से जोड़ा जाता है।
घर में मोरपंखी का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।
मोरपंखी का पौधा अपने आप में बहुत खास है क्योंकि ये पौधा किसी भी मिट्टी में पनप सकता है।
घर में मोरपंखी के पौधे को ऐसे स्थान पर रखें जहाँ उसे उचित धुप प्राप्त हो सके।
मोरपंखी के पौधे की एक विशेषता यह भी है कि इस पौधे को ज्यादा पानी की ज़रूरत नहीं पड़ती है।
आयुर्वेद के अनुसार मोरपंखी के पौधे के पत्तों का इस्तेमाल सिर, जोड़ों और माशपेशियों के दर्द, बुखार जैसी समस्याओं से निजात पाने के लिए भी किया जाता है।
घर में मोरपंखी के पौधे को मुख्य द्वार पर रखना भी बेहद शुभ होता है।
वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार घर में मोरपंखी के पौधे को उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है।
वास्तु के अनुसार घर में कहाँ लगाएँ कैलेंडर
Learn more