शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर क्यों जलाना चाहिए दीपक?

By Deepak Kumar Saini - Vastu Expert

हिन्दू धर्म में सुख-समृद्धि और खुशहाली भरे जीवन के लिए सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक कई नियम हैं।

संध्याकाल ईश्वर भक्ति का समय माना जाता है, जिसे गौधूलि बेला, साँझ और शाम भी कहा जाता है।

धर्म ग्रंथों के अनुसार, शाम के समय में घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है।

माना जाता है कि शाम के समय मुख्यद्वार पर दीपक जलाने से घर में देवी लक्ष्मी की कृपा होती है।

घर के मुख्य द्वार पर शाम के समय में दीपक जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है तथा सकारात्मकता का संचार बढ़ता है।

धर्म ग्रंथों के अनुसार, दीपक जलाने से घर में दरिद्रता, रोग और कष्ट वगैरह दूर होते हैं।

विज्ञान के अनुसार प्रवेश द्वार पर दीपक जला कर रखने से वातावरण शुद्ध होता है तथा आसपास के कीटाणु भी नष्ट होते हैं।

घर के प्रवेश द्वार के दाहिने तरफ घी या तेल का दीपक जला कर रखना चाहिए।

वास्तु के अनुसार घर में बालकनी कहाँ होनी चाहिए?