नवरात्रि के छठे दिन पूजी जाने वाली कात्यायनी माता कौन हैं?
कात्यायनी नवदुर्गा के नौ रूपों में छठवीं रूप हैं।
संस्कृत शब्दकोश में उमा, गौरी, काली, हेेमावती व ईश्वरी माँ कात्यायनी के अन्य नाम हैं।
परम्परागत रूप से देवी दुर्गा की तरह कात्यायनी माता भी लाल रंग से जुड़ी हुई हैं।
भगवान ब्रह्मा, विष्णु, महेश तीनों ने अपने-अपने तेज़ का अंश देकर महिषासुर के विनाश के लिए कात्यायनी देवी को उत्पन्न किया था।
माँ कात्यायनी का स्वरूप अत्यंत चमकीला और भास्वर है।
माँ कात्यायनी अमोघ फलदायिनी भी हैं।
कात्यायनी देवी की चार भुजाओं में अभयमुद्रा, वरमुद्रा, तलवार तथा कमल का फूल सुशोभित है।
कात्यायनी देवी का वाहन भी शेर ही है।
नवरात्रि के पांचवें दिन पूजी जाने वाली स्कंदमाता कौन हैं?
Learn more