सूर्य देव जी को जल कैसे देना चाहिए? 

Deepak Kumar Saini - Vastu & Geopathy Coach & Expert

सूर्य देव जी को जल अर्पित

दोस्तों आज हम आपको बताएँगे कि भगवान सूर्य देव जी को सुबह-सुबह जल अर्पित करते समय क्या-क्या करना चाहिए?

भगवान सूर्य देव जी

हिंदू धर्म में सूर्य देव जी को जल अर्पित करने का विशेष महत्व है तथा सूर्योदय के समय कई लोग नियमित रूप से भगवान सूर्य देव जी को जल अर्पित करते हैं। 

कष्टों का निवारण

हिंदू धर्म के अनुसार नियमित रूप से सूर्य को जल अर्पित करने से कष्टों का निवारण होता है तथा साथ ही मन को शांति मिलती है।

घर में सुख-समृद्धि

सूर्य देव को प्रातःकाल अर्पित करने से आप हमेश ऊर्जावान रहते हैं तथा मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होगा।

शुभ

धर्म शास्त्रों के अनुसार सूर्योदय से एक घंटे के अंदर सूर्य देव जी को जल अर्पित करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

तांबे के लौटे से  जल अर्पित

प्राचीन मान्यताओं के अनुसार भगवान सूर्य देव जी को तांबे के लौटे में जल अर्पित करना बहुत ही ज्यादा शुभ होता है।

पूर्व दिशा

सूरज पूर्व दिशा से उदय होता है इसलिए सूर्य देव जी को जल देते समय मुँह हमेशा पूर्व दिशा की ओर रखें।

अक्षत और कुमकुम

सूर्य को अर्पित करने वाले जल में फूल, अक्षत और कुमकुम ज़रूर डालना चाहिए।

सूर्य की किरण 

मान्यताओं के अनुसार जल अर्पित करते समय जल की गिरती हुई धार से सूर्य की किरणों को देखना शुभ होता है।

ॐ सूर्याय देवाय नमः जाप

भगवान सूर्य देवता को जल अर्पित करते समय सूर्य देव जी के मंत्र "ॐ सूर्याय देवाय नमः" का जाप ज़रूर करना चाहिए।

जल को पौधे में डालें 

ज्यादातर शहरों में सूर्य को जल देते समय जल पैरों में गिरता है अगर ऐसा करना आपको सही नहीं लगता है तो आप जल को पौधे में डाल सकते हैं।

भारतीय महिलाएँ हाथों और पैरों पर मेहँदी क्यों लगाती हैं?