Deepak Kumar Saini - B.E. (Civil) - Vastu & Geopathy Expert

छठ पर्व किस प्रकार मनाते हैं?

ग्रेगोरियन कैलेंडर के मुताबिक 2023 में छठ पर्व 17 (शुक्रवार),18 (शनिवार),19 (रविवार) व 20 (सोमवार) नवंबर को मनाया जाएगा।

हिंदू पंचांग के अनुसार छठ पर्व कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी, षष्टी, सप्तमी व अष्टमी तिथि को मनाया जाएगा।

भारत में छठ का पर्व 4 दिनों का होता है जो भैया दूज के तीसरे दिन बाद आरम्भ होता है।

छठ पर्व के पहले दिन सेंधा नमक, घी से बना हुआ अरवा चावल और कद्दू की सब्जी प्रसाद के रूप में ग्रहण की जाती है।

छठ पर्व के दूसरे दिन उपवास आरंभ होता है जिसे व्रति दिन भर अन्न-जल त्याग कर शाम के समय खीर बनाकर, पूजा करने के उपरांत प्रसाद को ग्रहण करते हैं।

छठ पर्व के तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य यानी दूध अर्पण किया जाता है।

छठ पर्व के चौथे व अंतिम दिन सुबह-सुबह उगते हुए सूर्य की पूजा की जाती है व अर्घ्य अर्पण किया जाता है।

छठ पर्व के दौरान पूजा में पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है तथा लहसून और प्याज वर्जित होते हैं।

छठ पर्व में जिन घरों में छठ पूजा होती है वहाँ भक्ति गीत गाए जाते हैं और अंत में लोगो को पूजा का प्रसाद दिया जाता हैं।

भगवान शिव के दस अवतारों के नाम