खिड़कियों से जुड़ी ये वास्तु टिप्स अपनाएँ और सुख समृद्धि पाएँ
छोटी से छोटी व बड़ी से बड़ी वस्तु भी घर में ऊर्जा के प्रवाह को बदल सकती है, इसलिए हरेक चीज़ का वास्तु के अनुसार अनिवार्य हो जाता है।
खिड़कियाँ आपके घर में बहने वाली नकारात्मक और सकारात्मक ऊर्जा को काफी हद तक प्रभावित कर सकती हैं, इसलिए खिड़कियों का होना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।
घर की उत्तर-पूर्व और पूर्व दिशा में बड़ी खिड़कियाँ बनाना बहुत अच्छा होता है, इससे आपके घर में ताजी हवा, सूर्य की किरणों के साथ सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवाह रहेगा।
घर की खिड़कियों के दरवाज़े दो होने चाहिए तथा घर के अंदर की ओर खुलने चाहिए इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में खिड़की स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियाँ खड़ी कर सकती है।
यदि आप घर की पश्चिम या दक्षिण दिशा में खिड़कियाँ बनाते हैं, तो इन दिशाओं में छोटी खिड़कियाँ ही बनाए।
घर में खिड़कियों की संख्या 4, 6, 8 और 10 जैसी सम संख्या में होना सबसे अच्छा माना जाता है।
घर में Ficus प्लांट को वास्तु के अनुसार कहाँ रखें?