घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रसोईघर बनाने से होते हैं ये फायदे
By Deepak Kumar Saini - Vastu & Geopathy Expert
Tuesday 30th May 2023
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के रसोईघर में खाना बनाते समय कुछ महत्वपुर्ण बातों का ध्यान ज़रूर रखना चाहिए।
वास्तु के अनुसार घर में रसोई हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में होनी उचित मानी जाती है।
घर में रसोईघर में गैस चूल्हा या अंगीठी को वास्तु के अनुसार दक्षिण-दक्षिण-पूर्व या पूर्व दिशा की तरफ रखना बहुत शुभ माना जाता है।
वास्तु के मुताबिक बर्तन और अन्य पानी से संबंधित सामान को उत्तर दिशा की तरफ रखें, इससे घर की रसोईघर में शुभ ऊर्जा का संचार होता है।
रसोईघर में उचित रोशनी रखने से स्वास्थ्य और प्रसन्नता का विस्तार होता है।
रसोई को हमेशा साफ़ और व्यवस्थित रखें। व्यवस्थित और साफ़ रसोई किसी घर की शान होती है और महिला का खाना बनाने में मन लगता है।
रसोई में खाने-पीने के बर्तन तथा खाना बनाने का सामान ही रखें इससे खाने की शुद्धता बनी रहती है।
घर की रसोईघर में गैस चूल्हे और बर्तन धोने वाले सिंक में एक दूसरे से कम से कम 3 फ़ीट का फ़ासला होना बहुत ज़रूरी है।
वास्तु के अनुसार किस दिशा में बैठकर करें ध्यान
Learn more