होली के त्यौहार से जुड़ी कुछ रोचक बातें

होली के त्यौहार से जुड़ी कुछ रोचक बातें

होली वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण भारतीय और नेपाली लोगों का त्यौहार है। 

होली का पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है।

होली के दिन लोग पुरानी कटुता को भूल कर गले मिलते हैं और फिर से दोस्त बन जाते हैं।

होली का पर्व वसंत तथा गर्मियाँ आने का संदेशवाहक भी है।

होली का त्यौहार वसंत पंचमी से ही आरंभ हो जाता है।

होली आते ही खेतों में सरसों और गेहूँ की बालियाँ इठलाने लगती हैं।

गुझिया होली का प्रमुख पकवान है जो कि मावा (खोया) और मैदा से बनती है और मेवाओं से युक्त होती है। 

भारत के अनेक मुस्लिम कवियों ने अपनी रचनाओं में इस बात का उल्लेख किया है कि होलिकोत्सव केवल हिंदू ही नहीं मुसलमान भी मनाते हैं।

पूरे विश्व भर में होली का त्यौहार विभिन्न प्रकारों से मनाया जाता है।

होलिका दहन की ये अनसुनी कथा आपको ज़रूर पता होनी चाहिए।