गुरु पूर्णिमा क्या है?

Depak Kumar Saini B.E. (Civil) Vastu & Geopathy Expert

गुरु पूर्णिमा का पर्व हिंदू पंचांग के माह आषाढ़ की पूर्णिमा (जून या जुलाई) को मनाया जाता है।

जैन, हिन्दू भक्त & भारत के बौद्ध भिक्षु गुरु पूर्णिमा के अनुयायी हैं।

गुरु पूर्णिमा वर्षा ऋतु के आरंभ में आती है तथा इस दिन गुरु की पूजा का विधान है।

हिंदू सनातन शास्त्र के अनुसार, इस तिथि पर परमेश्वर शिव ने दक्षिणामूर्ति का रूप धारण किया और ब्रह्मा के चार मानसपुत्रों को वेदों का अंतिम ज्ञान प्रदान किया।

गुरु पूर्णिमा को महाभारत के रचयिता गुरु वेद व्यास जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।

शास्त्रों में गु का अर्थ है- अंधकार या मूल अज्ञान और रु का अर्थ है - उसका निरोधक।

गुरु पूर्णिमा सभी आध्यात्मिक और अकादमिक गुरुजनों को समर्पित परंपरा है जिन्होंने कर्म योग का ज्ञान प्राप्त किया था।

गुरु पूर्णिमा का उद्देश्य है आध्यात्मिक गुरु के लिए कृतज्ञता व्यक्त करना।

घर के आँगन में न लगाएँ ये 6 पेड़