Deepak Kumar Saini - B.E. (Civil) - Vastu & Geopathy Expert
गोवर्धन पूजा के दिन क्या करें?
ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 2023 में गोवर्धन पूजा 13 नवंबर सोमवार के दिन है।
हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की प्रथम तिथि पर ही गोवर्धन पूजा होती है।
भारत के कई राज्यों में गोवर्धन पूजा को अन्नकूट उत्सव के नाम से मनाया जाता है।
दीवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है जिसमें घर की उत्तर से पूर्व दिशा में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर उसकी पूजा की जाती है।
गाय के गोबर से एक लेटे हुए पुरुष की आकृति बनाई जाती है फिर उसके मध्य में भगवान श्री कृष्ण जी की मूर्ति रखकर उन्हें माखन-मिश्री का भोग लगाया जाता है।
कृष्ण भागवत के मुताबिक गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्री कृष्ण जी के किसी भी एक मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए।
इस दीवाली करें ये वास्तु टिप्स
Learn more