किन पेड़-पौधों में होता है भगवान का वास
Deepak Kumar Saini B.E. (Civil) Vastu & Geopathy Expert
हिंदू धर्म में कुछ पेड़-पौधे ऐसे हैं जो पूजनीय हैं अथवा उनके फूल व पत्तियों को भगवान के सामने अर्पण भी किया जाता है।
हिंदू धर्म
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुछ पेड़-पौधों में स्वयं भगवान का वास होता है।
पूजनीय क्यों
चलिए आज हम आपको बताएँगे कि हमारे हिंदू धर्म में किन पेड़-पौधों में भगवान का वास होता है।
बरगद को वट वृक्ष भी कहा जाता है मान्यता है कि वट वृक्ष में शिव जी का वास होता है और वट सावित्री के दिन बरगद के पेड़ की ही पूजा होती है।
बरगद का पेड़
हिंदू ग्रंथों के अनुसार पीपल के पेड़ में 33 उच्च कोटि के देवता वास करते हैं इसलिए पीपल के पेड़ को कल्पवृक्ष की संज्ञा दी गई है।
पीपल का पेड़
शास्त्रों के अनुसार अशोक के पेड़ में शिव जी का वास होता है तथा ऐसा माना जाता है कि अशोक का पेड़ शोक हरता है।
अशोक का पेड़
तुलसी जी का पौधा भगवान विष्णु जी का बहुत प्रिय है क्योंकि उसमें स्वयं माता लक्ष्मी का वास होता है।
तुलसी का पौधा
पौराणिक कथाओं के अनुसार शमी के पेड़ में भगवान शनि देव जी का वास होता है।
शमी का पौधा
क्या श्रावण के महीने में कंस्ट्रक्शन करना चाहिए?
Learn more