नवरात्रि के तीसरे दिन पूजी जाने वाली चंद्रघंटा माता कौन हैं?
माँ दुर्गा जी की तीसरी शक्ति का नाम चंद्रघंटा है।
नवरात्रि उपासना में तीसरे दिन माता चंद्रघंटा के विग्रह का पूजन-आराधन किया जाता है।
माता चंद्रघंटा अपने स्वरूप से परम शांतिदायक और कल्याणकारी है।
माता चंद्रघंटा के मस्तक में घंटे का आकार का अर्धचंद्र है, इसी कारण से इन्हें चंद्रघंटा देवी कहा जाता है।
चंद्रघंटा माता के शरीर का रंग स्वर्ण के समान चमकीला है।
चंद्रघंटा माता के दस हाथ हैं और दसों हाथों में खड्ग, शस्त्र, बाण तथा अस्त्र विभूषित हैं।
चंद्रघंटा माता का वाहन सिंह है।
मां चंद्रघंटा की कृपा से साधक के समस्त पाप और बाधाएँ विनष्ट हो जाती हैं।
नवरात्रि के पहले दिन पूजी जाने वाली ब्रह्मचारिणी माता कौन हैं?
Learn more